{"_id":"64a6f185f09942e0a107b156","slug":"case-registered-against-the-husband-of-the-district-panchayat-president-champawat-news-c-229-1-shld1009-318-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिला पंचायत अध्यक्ष के पति के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिला पंचायत अध्यक्ष के पति के खिलाफ केस दर्ज
Thu, 06 Jul 2023 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 06 Jul 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि लोनिवि के सहायक अभियंता शिवाकर चौरसिया ने थाने में तहरीर देते हुए चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय के पति प्रकाश राय पर उनके आवास पर आकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और अगवा करने की कोशिश के गंभीर आरोप लगाए हैं।
एई चौरसिया ने कहा कि जिपं अध्यक्ष के पति ठेकेदार प्रकाश राय की ओर से पाटी ब्लाक में कार्य कराए जा रहे थे। वह कनिष्ठ अभियंता के साथ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण करने गए थे। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता की वजह से उसे तोड़कर दोबारा बनाने के निर्देश दिए। आरोप लगाया कि पहले ठेकेदार ने उन्हें फोन पर धमकी दी। बाद में वह अपने साथियों के साथ उनके आवास पर आकर उनके साथ मारपीट करने लगा। उसने अभद्रता की और उन्हें अगवा करने का प्रयास किया।
जैसे तैसे उन्होंने अपनी जान बचाई। थाना प्रभारी ने बताया कि सहायक अभियंता की तहरीर पर आरोपी जिपं अध्यक्ष के पति और उसके साथी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504,506 ,352, 365 और 511 में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई हरीश प्रसाद को सौंपी गई है।