फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Car fell into the ditch, driver killed, one injured

मढुवाबोरा में कार खाई में लुढ़की, चालक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Car fell into the ditch, driver killed, one injured
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे मढुवाबोरा गांव में एक कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी । हादसे में चालक की मौत हो गई। कार में सवार एक अन्य बुरी तरह घायल हो गया। हादसे की वजह कार का अचानक असंतुलित होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बाराकोट ब्लॉक के खकोड़ा रेगड़ू निवासी चालक प्रकाश सिंह अधिकारी (32) पुत्र पूरन सिंह अधिकारी कार (डीएल 9 सीपी-1329) से अगरबत्ती और एलईडी बल्ब की बिक्री के लिए मढुवाबोरा गांव गया था। कार में उसके साथ कमल मेहता (36) पुत्र गुमान सिंह भी सवार था। मढुवाबोरा से रौंसाल की ओर लौटते वक्त कार बेेकाबू होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को खाई से निकाल लोहाघाट अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक प्रकाश अधिकारी की मौत हो गई। दूसरे व्यक्ति कमल को डॉ. लवप्रीत और फार्मेसिस्ट मुकुल राय ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस टीम में बिहारी लाल, नवीन चंद्र, राजेंद्र गिरि, रौंसाल चौकी के दिवान सिंह, ईश्वरी दत्त शर्मा, रविंद्र गिरि आदि शामिल थे। प्रकाश अधिकारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे से प्रकाश अधिकारी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed