फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cantor being dropped into the abyss of military duty

फौज की ड्यूटी में जा रहा कैंटर खाई में गिरा

Sat, 06 Aug 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 06 Aug 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। सियाचिन से आ रहे फौज के कानवाई का एक वाहन एनएच पर सूखीढांग और सिन्याड़ी के बीच गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटनाग्रस्त प्राइवेट वाहन फौज की ड्यूटी में था। हादसे में दो फौजी घायल हो गए। बताया गया कि गाय को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ है।

चल्थी पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद जोशी ने बताया कि कैंटर (पीबी 11 बीवाई/0821) शनिवार शाम करीब छह बजे एनएच पर सूखीढांग-सिन्याड़ी के बीच में करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गया। मोड़ पर हुए हादसे की वजह सामने  अचानक एक गाय का आना रहा, इससे संतुलन बिगड़ गया। कानवाई में 28 पंजाब रेजीमेंट चंडीगढ़ से पिथौरागढ़ जा रही थी। यह शुक्रवार को जम्मू कश्मीर से चली थी।
विज्ञापन


कानवाई में फौज के करीब 50 वाहन थे। कैंटर के खाई में गिरने से नायब सूबेदार संतोष कुमार महर और नायक सुरेश कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए, जबकि ड्राइवर विक्रमजीत सिंह निवासी पंजाब बाल-बाल बच गए। दोनों घायलों को टनकपुर के अस्पताल के बाद बनबसा ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल सुरेश कुमार को बरेली मिलिट्री अस्पताल रेफर किया गया है। कैंटर के खाई में गिरने से इसमें रखा घरेलू सामान का नुकसान हुआ है। खबर लिखे जाने तक प्रभारी विनोद जोशी के नेतृत्व में चल्थी की पुलिस टीम स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत कार्य में लगी थी। प्रभारी जोशी के अनुसार दोनों घायल फौजी हिमाचल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed