{"_id":"5f6249978ebc3e9f1b468c0f","slug":"canal-construction-exercise-intensified-for-nepal-tanakpur-news-hld3971844101","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के लिए नहर निर्माण की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के लिए नहर निर्माण की कवायद तेज
विज्ञापन
विधायक कैलाश गहतोड़ी को ज्ञापन सौंपते शक्तिमान ट्रक यूनियन के पदाधिकारी।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल के साथ हुई संधि के तहत टनकपुर बैराज से नेपाल को शारदा से जलापूर्ति के लिए नहर निर्माण की कवायद तेज हो गई है। निर्माण के लिए साढ़े तीन लाख घन मीटर खनिज निकासी की अनुमति मिलने के बाद ठेकेदार कंपनी ने शारदा में तौल कांटा लगाने की कवायद शुरू कर दी है। इधर, खनिज ढुलान के लिए ठेकेदार कंपनी की ओर से बाहर के वाहन लगाने की आशंका से स्थानीय वाहन मालिकों को चिंतित कर दिया है। बुधवार को वाहन मालिकों ने इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी से मुलाकात कर निर्माण कार्य में स्थानीय वाहनों को लगाए जाने की मांग उठाई है।
टनकपुर पावर स्टेशन के निर्माण के वक्त हुए समझौते के तहत भारत सरकार को नेपाल को सिंचाई के लिए टनकपुर बैराज से नेपाल सीमा तक नहर का निर्माण कराकर देना है। समझौते के इस बिंदु पर अमल करते हुए भारत सरकार की ओर से 58 करोड़ की लागत से नहर निर्माण कार्य शुरू किया गया है। ठेकेदार कंपनी को करीब 18 माह में नहर का निर्माण पूरा करना है। इसके लिए सरकार ने दिल्ली की एएनएस कंपनी को शारदा से साढ़े तीन लाख घन मीटर खनिज निकासी की मंजूरी दी है। बताया जा रहा है खनिज निकासी के लिए ठेकेदार कंपनी बाहरी राज्य से अपने निजी वाहनों का प्रयोग करेगी, जिसे लेकर खनन में पंजीकृत स्थानीय वाहन मालिक बेचैन हैं।
बुधवार को मां शारदा शक्तिमान ट्रक यूनियन का शिष्टमंडल विधायक कैलाश गहतोड़ी से मिला और नहर निर्माण में खनिज ढुलान के लिए स्थानीय वाहनों के प्रयोग की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में यूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर अन्नी, उपाध्यक्ष अमजद हुसैन, जगदीश चंद, जितेंद्र चंद, दीपक जोशी, महेश सिंह, नवीन जोशी, मनोज गुप्ता मन्नू आदि शामिल थे।