फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Campaign for environmental protection in Barakot continues

बाराकोट में पर्यावरण संरक्षण की मुहिम लगातार जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Campaign for environmental protection in Barakot continues
बाराकोट में पौध रोपण के लिए जाते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण की मुहिम लगातार जारी है। युवाओं ने नौ दिनों में पांच हजार से अधिक पौधों का रोपण कर लोगों को पौध रोपण के लिए प्रेरित किया है। लोगों ने रोपित पौधों की सुरक्षा का संकल्प लेकर धरा को हराभरा रखने की बात कही।
विज्ञापन

बाराकोट के ग्राम प्रधान राजेश सिंह अधिकारी एवं मां पूर्णागिरि कॉलेज ऑफ एजुकेशन के निदेशक कृष्ण सिंह अधिकारी के नेतृत्व में गांव के बुजुर्गों, युवाओं, विभिन्न प्रांतों से लौटे प्रवासियों, महिलाओं ने हरेला पर्व से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर पौध रोपण का कार्य शुरू किया था। ग्राम प्रधान राजेश ने बताया कि उन्होंने बाराकोट क्षेत्र में बंजर पड़ी भूमि में पौधरोपण कर उसे हरा भरा करने का इरादा बनाया हुआ है। ग्राम प्रधान राजेश और कृष्ण सिंह की ओर अपने निजी खर्चे पर पौधों की देखरेख के लिए दीपक सिंह अधिकारी को रखा गया है। जिन्हें प्रतिमाह दो हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा। गांव के बुजुर्गों ने युवाओं की पहल का स्वागत कर इसे लगातार आगे बढ़ाने के लिए लोगों से अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed