फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cabling dug road

केबल बिछाने के लिए खोदी सड़क

Fri, 16 Sep 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Fri, 16 Sep 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Cabling dug road
केबल बिछाने के लिए खोदी सड़क - फोटो : अमर उजाला
नगर के डाक बंगला मार्ग पर एक निजी कंपनी ने केबल बिछाने के लिए रोड के किनारे जगह-जगह सड़क खोद दी है।
विज्ञापन


इससे लोगों और वाहन संचालकों को दिक्क्तें हो रही है। नाली खुदान के कारण इस मार्ग पर रुक-रुक कर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। हालांकि इस कार्य में लगे श्रमिकों की ओर से मिट्टी डालकर नालियों को बंद भी किया जा रहा है।
एक सप्ताह से डाक बंगला रोड पर केबल बिछाने के लिए सड़क के किनारे लगभग तीन-चार फिट के गड्ढे खोद दिए गए हैं।

गड्ढों के भरान के लिए डाली गई मिट्टी में वाहन संख्या यूके 03-टीए 0058 पास देने के चक्कर में नाले में धंस गया। मौके पर नवीन बोहरा, मनोज साह, कमल राय, श्याम सिंह ढेक आदि ने कहा कि सड़क किनारे गड्ढे खोदकर उनमें मिट्टी भरकर खानापूरी की जा रही है। लोगों ने लोनिवि से शीघ्र मार्ग को ठीक करने की मांग की है। उधर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी का कहना है कि सुंई मार्ग और पाटन पुल से गलचौड़ा में किसी कंपनी ने रोड के किनारे केबल बिछाने के लिए गहरी नालियां खोद दी हैं, इससे दुर्घटना का खतरा पैदा हो गया  है।
विज्ञापन


इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीएस पुंडीर का कहना है कि अभी तक उनसे किसी ने कोई भी अनुमति नहीं ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अभियंताओं को सड़क के किनारे नाली का खुदान करने वाले लोगों की जानकारी देने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed