फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cabinet minister inspected Site

नेपाल में निर्मित हो रहे फोरलेन पुल और ड्राइपोर्ट का भारत-नेपाल के सीमांत क्षेत्र को होगा विकास: लेखराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Cabinet minister inspected Site
टनकपुर में कार्यक्रम में बोलते नेपाल के केंद्रीय मंत्री लेखराज भट्ट। - फोटो : TANAKPUR
नेपाल सरकार के उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री लेखराज भट्ट ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की टीम के साथ नेपाल के दोधारा-चांदनी में निर्मित हो रहे फोरलेन पुल और ड्राइपोर्ट (सूखा बंदरगाह) का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा फोरलेन पुल और ड्राइपोर्ट से दोनों देशों के सीमांत क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। वे बनबसा, टनकपुर से होते हुए ब्रह्मदेव के रास्ते नेपाल लौटे। इस दौरान टनकपुर में व्यापार मंडल ने नेपाल के केंद्रीय मंत्री का स्वागत कर सीमा से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं।
विज्ञापन

यहां एक होटल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में नेपाल के केंद्रीय मंत्री भट्ट ने कहा भारत-नेपाल के बीच रोटी-बेटी, मजबूत धार्मिक और व्यापारिक संबंध है। टनकपुर का मां पूर्णागिरि धाम और नेेपाल का बाबा सिद्धनाथ मंदिर दोनों देशों के बीच धार्मिक रिश्तों की मिसाल हैं। संबंध मजबूत बनाने को दोनों देशों की सरकार प्रतिबद्ध है। पंचेश्वर बांध के निर्माण पर उन्होंने कहा कि बांध निर्माण के काम की गति धीमी जरूर है, लेकिन दोनों देश इस परियोजना पर मिलकर काम कर रहे हैं। काम में तेजी लाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

नेपाल सरकार की ओर से भारतीय सीमा से लगे दोधारा-चांदमी में निर्मित किए जा रहे फोरलेन पुल और ड्राइपोर्ट से दोनों देशों के सीमांत क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। नेपाल सरकार अपने सीमांत क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। भारत सरकार के समक्ष टनकपुर सीमा से सड़क संपर्क के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा ताकि इस सीमा से भी दोनों देशों के बीच वैधानिक रूप से आवागमन सुचारु हो सके। नेपाल के सांसद डॉ. दीपक भट्ट ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन व्यापारी सत्यप्रकाश गुप्ता ने किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि बबलू गहतोड़ी, व्यापार मंडल महासचिव वैभव अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, नेपाल के सांसद नगर बहादुर धामी, कंचपुर नेपाल के जिला उद्योग वाणिज्य संघ अध्यक्ष जंग बहादुर मल, दीपक सिंह उर्फ विट्ठल, योगेंद्र सिंह ज्याल, दीनदयाल अग्रवाल, मो. उस्मान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed