फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CAA

भारत विरोधी घुसपैठियों को रोकने वाला है नागरिकता संशोधन कानून : गहतोड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
CAA
टनकपुर के मनिहारगोठ में नागरिकता कानून के बारे में जानकारी देते क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी? - फोटो : TANAKPUR
विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अल्पसंख्यक बहुल मनिहारगोठ ग्राम पंचायत में सभा कर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीएए देश में राष्ट्र विरोधी ताकतों की घुसपैठ को रोकेगा। इस मौके पर करीब 50 अल्पसंख्यकों ने विधायक गहतोड़ी व पार्टी जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन

पार्टी के अल्पसंख्यक और अनुुसूचित मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक गहतोड़ी ने कहा कि सीएए को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के लोग अल्पसंख्यकों को भ्रमित कर देश में अशांति फैलाने में जुटे हैं। कानून के विरोध से पहले अल्पसंख्यक भाई-बहनों को यह जान लेना चाहिए की यह कानून क्या है।
विज्ञापन

भारत में रहने वाले किसी भी भारतीय अल्पसंख्यक के हितों पर इस कानून का कोई असर नहीं पड़ेगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह महरा, जिला पंचायत सदस्य किरन देवी, अमजद हुसैन, हरीश हैसियत, मुकेश जोशी, मुस्ताक अंसारी, रहीश, हरीश भट्ट, लियाकत हुसैन, नजीर हुसैन, रिजवान, शाहिद अली, नाजिर हुसैन, शक्तिमान ट्रक यूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर अन्नी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed