फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CAA

नागरिकता छिनने नहीं देने को बनाया गया है नागरिकता संशोधन कानून: टम्टा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
CAA
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन प्रेस वार्ता से पूर्व भाजपा द्वारा जारी पत्र दिखाते सांसद अजय ट? - फोटो : TANAKPUR
सांसद अजय टम्टा ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सीएए किसी नागरिक की नागरिकता छिनने के लिए नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिए पास हुआ है। संवैधानिक प्रक्रिया के बाद बिल पास हुआ है लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम फैला कर वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। सीएए को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को भाजपा घर-घर जाकर दूर करेगी।
विज्ञापन

शनिवार को लोनिवि विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता में सांसद टम्टा ने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस ने देश को गलत दिशा दी है। कांग्रेस को अपना अस्तित्व खतरे में दिख रहा है जिस कारण वह सहयोगी दलों के साथ मिलकर सीएए को मुद्दा बनाकर अल्पसंख्यकों को भड़काने का काम कर रही है। सीएए धर्म के आधार पर पास नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस कानून से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत में शरण लेने वाले हिंदु, जैन, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई धर्म के लोगों को नागरिकता देने का रास्ता खुला है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश संवैधानिक मुस्लिम देश हैं जहां धर्म के नाम पर मुस्लिमों का उत्पीड़न नहीं होता है। यही वजह है कि सीएए में इन देशों के मुसलमानों को इस कानून के लाभ में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि देश में हर धर्म के लोग सीएए का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में ये लोग भी थे मौजूद
प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, हेमा जोशी, बीसूका जिला उपाध्यक्ष सुभाष थपलियाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, रोहिताश अग्रवाल समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
लोगों को सीएए की खूबियां बताएगी भाजपा
चंपावत। भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष दीपक पाठक ने शनिवार को चंपावत के पहले दौरे में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को सशक्त करने पर जोर दिया।
जूप में हुए कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के लिए सीधे ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद पर जोर दिया। साथ ही नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कुछ सियासी दलों और संगठनों की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने की बात कही।
पाठक ने कहा कि सीएए किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं है। इसके जरिए किसी की नागरिकता नहीं जाएगी बल्कि तीन पड़ोसी देशों के धार्मिक रूप से उत्पीड़ित लोगों को भारतीय नागरिकता हासिल करने में सुविधा होगी।

तय किया गया कि सीएए की बारीकियों को लोगों को बताया जाएगा। बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर फर्त्याल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, भेषज संघ अध्यक्ष एडवोकेट अशोक चौधरी, सहकारी समिति के अध्यक्ष गिरीश जोशी, बीडीसी सदस्य मुकेश महराना, कृष्णा जोशी, सुंदर बोहरा, मंदीप ढेक, रमेश, शैलेंद्र बोहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed