फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bypass will increase costs, work delay

बाइपास से बढ़ेगी लागत, होगी काम में देरी

Thu, 14 Dec 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Thu, 14 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Bypass will increase costs, work delay
मुड़ियानी में इसी जगह से प्रस्तावित है बायपास मोटर मार्ग। - फोटो : अमर उजाला
 बारहमासी सड़क (ऑलवैदर रोड) निर्माण में चंपावत व लोहाघाट के शहरी क्षेत्रों में दो बाइपास बनाए जाएंगे। चंपावत में 11 किलोमीटर और लोहाघाट में 10 किलोमीटर लंबी बाइपास सड़क बनाई जाएगी। इनके निर्माण से दोनों शहरों के निर्माण तो ध्वस्त होने से बच जाएंगे, मगर बाइपास के चलते करीब चार किलोमीटर की दूरी में बढ़ोतरी के अलावा काम में अधिक वक्त लगेगा। साथ ही लागत में भी करीब डेढ़ करोड़ का इजाफा होगा। 
विज्ञापन


बारहमासी सड़क में दो बाइपासों के चलते करीब चार किमी की दूरी बढ़ जाएगी। इस कारण टनकपुर से पिथौरागढ़ एनएच की 150 किमी की दूरी बढ़कर 154 किमी हो जाएगी। फासला बढ़ने से करीब एक करोड़ रुपये की लागत में भी अंतर आएगा। मगर सबसे ज्यादा असर सड़क निर्माण में लगने वाली समय सीमा को लेकर हैं।इस वक्त बाइपास से गुजरने वाले गांवों का सर्वे भी पूरा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन



राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोहाघाट के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला का कहना है कि राजस्व, वन व एनएच खंड का संयुक्त सर्वे इस माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। जिसमें पेड़ों, जमीन और मुआवजे के दायरे में आने वाले लोगों का चिन्हीकरण होगा। इसके बाद विभिन्न अनापत्तियों, भूमिधरों को मुआवजा वितरण और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने में चार माह और लगने की संभावना है।  इन तमाम प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद ही टेंडर का कार्य हो सकेगी। वहीं लोहाघाट के बाइपास मार्ग पर बसे कई गांव के लोग इस बाइपास का विरोध भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइपास में आएगी 25 हेक्टेयर नाप जमीन 
बाइपास के लिए इन दिनों मध्य बिंदु चिन्हीकरण (सेंटर लाइन मार्किंग) का काम चल रहा है। अमीन रामीराम ने बताया कि चंपावत बाइपास सड़क निर्माण के लिए 15.84 हेक्टेयर (792 नाली) नाप भूमि और 10.56 हेक्टेयर (528 नाली) बेनाप भूमि को चिह्नित किया गया है। लोहाघाट के 10 किमी लंबे बाइपास बनाने के लिए 10.56 हेक्टेयर (528 नाली) वन भूमि के अलावा 10 हेक्टेयर (500 नाली) नाप भूमि चिह्नित की गई है। बाइपास सड़क निर्माण के लिए 24 मीटर जमीन को अधिग्रहीत किया जा रहा है। जिसमें 12 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। 

इन गांवों से होकर गुजरेगा बाइपास 
चंपावत में बनने वाले 11 किमी बाइपास का नया समरेखण बनाया गया है। एनएच से लगे मुड़ियानी गांव से बनने वाला यह बाइपास मार्ग चैकुनीबोरा, चैकुनी पांडेय, कफलांग, शक्तिपुरबुंगा, दुधपोखरा, नगरगांव, लिस्ता, लटोली में जवाहर नवोदय स्कूल के पास से घटोत्कच्छ मंदिर, गौड़ी मार्ग में गोल्फ कोर्स होते हुए तिलौन तक पहुंचेगा। यहां चार नए पुल भी प्रस्तावित किए गए हैं। वहीं 10 किमी लंबे लोहाघाट बाइपास को डैंसली, कलीगांव, राइकोट महर, राइकोट कुंवर होते हुए पाटन-पाटनी पहुंचाया जाएगा। यहां से ये बारहमासी मार्ग मौजूदा एनएच से मिल जाएंगे। 

कोट 
21 किमी लंबे दोनों बाइपास में करीब आधे मार्ग में पुरानी संकरी सड़क हैं। जिसे चौड़ा किया जाएगा। वहीं शेष जगह पर सड़क की नई कटिंग की जाएगी। संयुक्त सर्वे के पूरा होने के बाद विस्तृत आगणन रिपोर्ट तैयार करने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। 
एलडी मथेला, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, लोहाघाट। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed