फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   By 2016, major rail line will connect Tanakpur station

2016 तक बड़ी रेल लाइन से जुड़ जाएगा टनकपुर स्टेशन

Sat, 03 Oct 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Sat, 03 Oct 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन

काम समय पर पूरा हुआ तो अगले साल तक टनकपुर बड़ी रेल लाइन सेवा से जुड़ जाएगा। यह कहना है पूर्वोत्तर रेलवे के मंडलीय रेल प्रबंधक सीएन जिंदल का। शनिवार को उन्होंने टनकपुर और बनबसा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि ब्राडगेज निर्माण के चलते जनवरी से पीलीभीत-भोजीपुरा के बीच ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


रेलवे के मंडलीय प्रबंधक ने अधिकारियों के साथ पीलीभीत-टनकपुर ट्रेन में लगे स्पेशल कोच से टनकपुर पहुंचे। उन्होंने लोको पायलट एवं गार्ड रूम के साथ ही टनकपुर और फिर बनबसा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्टेशनों पर सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। पत्रकारों से वार्ता में मंडलीय रेल प्रबंधक ने कहा कि टनकपुर को बड़ी रेल लाइन से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


अगले साल तक बड़ी रेल लाइन सेवा शुरू कर दी जाएगी। टनकपुर-पीलीभीत के बीच 102 छोटे और 13 बड़े पुलों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। ब्राडगेज लाइन में तो अतिक्रमण नहीं है, लेकिन रेलवे की भूमि में स्टेशनों के आसपास अतिक्रमण है, जिसे हटाने की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्टेशनों का सुंदरीकरण कर सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर स्टेशन मास्टर केडी कापड़ी समेत काफी संख्या में रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed