{"_id":"5d64195d8ebc3e93cf655632","slug":"businessmen-protested-tanakpur-news-hld354288147","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल-सब्जी के ठेलों के साथ लघु व्यवसायियों ने जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल-सब्जी के ठेलों के साथ लघु व्यवसायियों ने जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
टनकपुर में नगर पालिका कार्यालय में फल-सब्जी के ठेलों के साथ प्रदर्शन करते लघु व्यवसायी।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोखा-पटरी हाथ ठेली व्यवसायियों ने फल-सब्जी के ठेलों के साथ जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। उन्होंने खोखा-फड़, हाथ ठेली लगाने को स्थायी जगह मुहैया कराने और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत बनी राष्ट्रीय नीति के अनुरूप लघु व्यापारियों के हित में कार्य करने का आग्रह किया है।
खोखा, पटरी हाथ ठेली लघु व्यापार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिव कुमार सक्सेना के नेतृत्व में जुलूस निकालते हुए फल-सब्जी व्यवसायी नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार को सौंपे ज्ञापन में लघु व्यवसायियों ने लघु व्यापार मार्केट का निर्माण करा सब्जी मंडी का जल्द स्थायीकरण करने, नगर में बिजली के खंभों पर मरकरी लाइट लगानेे, जगह-जगह खुली मांस की दुकानों को एक स्थान पर खुलवाने, शास्त्री चौक का सौंदर्यीकरण कराने, टाउन वेडिंग कमेटी बनाने, तहबाजारी की ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, फुटपाथ पर टिन शेड लगाकर किए गए अतिक्रमण हटाने, लाटरी पद्धति से दुकान लगाने को स्थान आवंटित करने, तहबाजारी शुल्क का गजट नोटिफिकेशन करने, लघु व्यापारियों को चिह्नित कर तीन हजार रुपयेे मासिक पेंशन का लाभ दिए जाने की मांग उठाई है।
प्रदर्शन में ये लघु व्यवसायी थे शामिल
प्रदर्शन करने वालों ने सूरज पाल मौर्य, हेतराम, धर्मदास, छेदालाल, राजेश कुमार, हरिपाल, रघुवीर, राहुल शर्मा, रवि कुमार, मेवाराम, नरेश कुमार, नरेंद्र गंगवार, जसवंत सिंह, दीपक राम, माखन लाल, मनोज खर्कवाल, अजुर्न मौर्य आदि शामिल थे।