फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Businessmen from outside areas have an attachment to Bagwal Fair

बाहरी क्षेत्रों के व्यापारियों को है बग्वाल मेले से लगाव

Sat, 05 Aug 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Sat, 05 Aug 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Businessmen from outside areas have an attachment to Bagwal Fair
देवीधुरा में आयोजित बग्वाल मेले में लगा शिविर - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 मां बाराही के धाम हर साल दूर दूर से व्यापारी अपना व्यापार करने के लिए आते हैं। बाहरी क्षेत्रों से आने वाले व्यापारियों को बग्वाल मेले से एक अलग सा लगाव हो गया है। अलग अलग क्षेत्रों के व्यापारी कई सालों से बग्वाल मेले में शिरकत कर रहे हैं।

बक्सा बनाने वाले व्यापारी हसीन अहमद 25 साल से बहेड़ी से आ रहे हैं। हर साल की तरह वह एक निश्चित जगह पर अपना व्यवसाय करते हैं। उनका कहना है कि माता की कृपा से कभी भी वह यहां से खाती हाथ नहीं जाते हैं। व्यापार में थोड़ी से दिक्कतें बारिश के कारण आती हैं। वह टिन से निर्मित बक्से, अलमारी के साथ रैक भी हाथों हाथ बनाते हैं।  
विज्ञापन



राजस्थान से आई सलमा का कहना है कि वह यहां तकरीबन 11 साल से आ रही है। वह जगह-जगह पर रुक कर दराती, कुल्हाड़ी, कुदाल, फावड़ा, चाकू, कढ़ाई आदि लोहे के औजार व वर्तन  बनाती हैं। वह लोहा भी अपने साथ लेकर आती है। हाथरस से पहुंचे  मिठाईयों के व्यवसायी लीलाधर का कहना है कि वह लगभग 30 साल से मां बाराही धाम के बग्वाल मेले में अपनी दुकान लगाते आ रहे हैं। यहां पर विभाग द्वारा दूध तथा रसोई गैस की कमी आड़े नहीं आने दी जाती है। मेले में मां बाराही के आशीर्वाद  के साथ अपना कारोबार भी हो जाता है । जब तक मां बारही के धाम में मेला लगता रहेगा तब तक वह हर वर्ष यहां आते रहेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बग्वाल मेले में रक्तदान शिविर आयोजित किया 
देवीधुरा। शनिवार को बाराही धाम में काशीपुर चेरेटिबल ब्लड बैंक और पिथौरागढ़ जिला अस्पताल से आयी टीम की ओर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला । शिविर में युवाओं के साथ साथ  एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने भी रक्तदान कर लोगों का हौसला बढ़ाया। कहा कि रक्तदान किसी को दीवनदान दे सकता है। हर किसी व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed