{"_id":"63766959ed022a11fb35325e","slug":"bus-carrying-four-passengers-broke-down-in-bhingrada-champawat-news-hld4823423125","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार यात्रियों को ले जा रही बस भिंगराड़ा में खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार यात्रियों को ले जा रही बस भिंगराड़ा में खराब
विज्ञापन
भिंगराड़ा के पास खराब हुई रोडवेज की बस। संवाद
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। चार यात्रियों को लेकर रीठा साहिब से हल्द्वानी जा रही रोडवेज की बस बृहस्पतिवार को भिंगराड़ा में खराब हो गई। इसके चलते बस में सवार यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। लोहाघाट से आई तकनीकी टीम ने बस की खामी को दूर कर करीब दो घंटे बाद इसे आगे भेजा।
जानकारी के मुताबिक लोहाघाट डिपो की बस बृहस्पतिवार सुबह सात बजे रीठा साहिब से हल्द्वानी जा रही थी। 15 किलोमीटर दूर जाकर बस अचानक खराब हो गई। बस के चालक सतीश जोशी और परिचालक दीवान राम ने खामी दूर करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिलने पर लोहाघाट डिपो के अधिकारियों को सूचित किया।
डेढ़ घंटे बाद 40 किमी दूर लोहाघाट से तकनीकी टीम पहुंची। 30 मिनट बाद बस की गड़बड़ी दूर की जा सकी। बताया गया कि बस एयरलॉक कर गई थी। बस में चार यात्री थे। इस साल अब तक 15 बसें रास्ते में खराब हो चुकी हैं।