फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Burn Case of Banbasa

संदिग्ध हालात में झुलसे युवक का पता चला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Burn Case of Banbasa
आग की लपेटों में मिला युवक विजय पाल। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। बीते दिवस संदिग्ध परिस्थितियों में आग की लपेटों में पाए गए युवक का पता चल गया है। जहां वह युवक आग की लपटों में पाया गया वहीं एक आईडी मिली है, जिसे ग्रामीणों ने पुलिस के सुपुर्द किया। आईडी में मिले नाम, पते से पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित किया। फिलहाल युवक के जलने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

सुदूरवर्ती भैंसाझाला गांव में मंगलवार रात एक युवक को ग्रामीणों ने संदिग्धावस्था में आग की लपटों में घिरा देख उस पर कंबल डाल आग को बुझा दिया था। सूचना पर पुलिस ने उसे 108 वाहन बुला उपचार को खटीमा अस्पताल भिजवा दिया था। जहां से उसे हायर सेंटर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि जिस जगह युवक झुलसा मिला, बुधवार को उसी जगह के आसपास एक आईडी मिली है। इसके आधार पर युवक माधोटांडा पीलीभीत यूपी निवासी विजय पाल पुत्र नत्थूलाल (32) है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आईडी में अंकित पते पर बात करने पर परिजनों ने युवक की शिनाख्त की है। बताया गया है कि परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed