फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bullet begins in Akbar Ramayana in Birgul

गोली बिरगुल मे शुरू हुआ अखंड रामायण का पाठ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bullet begins in Akbar Ramayana in Birgul
भिंगराड़ा में रामायण पाठ करते ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले की आदर्श रामलीला कमेटी गोली-बिरगुल की ओर से अखंड रामायण का आयोजन शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार रामलीला का आयोजन न होने से स्थानीय लोगों में निराशा रही। शुक्रवार को सुबह पूजा अर्चना की गई। इसके बाद दो दिनी अखंड रामायण का आयोजन शुरू किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को हवन यज्ञ और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रामलीला कमेटी अध्यक्ष अशोक सिंह विष्ट ने बताया कि रामलीला की परंपरा जारी रहे, इसको देखते हुए गोली बिरगुल में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। रामायण पाठ में कई भक्तों ने शामिल होकर पूजा-अर्चना के साथ आशीर्वाद लिया। साथ ही लोगों ने कोरोना संक्रमण के खात्मे के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस मौके पर ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह महराना, कमला देवी, व्यवस्थापक प्रकाश सिंह बोहरा, कोषाध्यक्ष अंबा दत्त जोशी, नवीन महराना, विक्रम सिंह महराना, महेश, मोहित, दीपक, सुनील, सुमित, सचिन, बजीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed