{"_id":"5730dd2d4f1c1b2333919bef","slug":"build-a-toilet-at-all-prime-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबके शौचालय बनवाने पर प्रधान सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबके शौचालय बनवाने पर प्रधान सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Tue, 10 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
सबके शौचालय बनवाने पर प्रधान सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। मिशन स्वाभिमान के तहत स्वजल परियोजना की ओर से ब्लॉक सभागार में कार्यशाला की गई। पूर्व प्रमुख एलएस लमगड़िया की अध्यक्षता और सुरेश कुमार यादव के संचालन में हुई कार्यशाला में देहरादून से आए संजय सिंह ने समुदाय को खुले में शौच से होने वाले दुष्प्रभावों के जानकारी दी। स्वजल के परियोजना प्रबंधक महेंद्र कुमार गर्ग का कहना था कि चंपावत जिले को मार्च 2017 तक खुले में शौच मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
लमगड़िया ने लोगों से इस मुहिम को सफल बनाने की अपील करते हुए पाटी को खुले में शौच मुक्त कर जिले में पहला स्थान पर लाने की बात कही। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। थापलागूंट की प्रधान हरूली देवी को गांव में शत प्रतिशत शौचालय के निर्माण के लिए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
पाटी की ग्राम पंचायतों के 2016 तक खुले में शौच मुक्त करने का संकल्प लिया गया। कार्यशाला में समन्वयक सुरेश पाल सिंह, धीरज जोशी, अनिल साह, भुवन जोशी, कविराज मौनी, जेएस महिला, सीएस मेवाड़ी, आभाष सिंह के अलावा ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती थे।
विज्ञापन