फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bugwala fair faded due to Corona

कोरोना के कारण फीकी रही बगवाली मेले की रौनक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Bugwala fair faded due to Corona
मडलक के बगवाली मेले में मजपीपल गांव से देवी रथ को मंदिर ले जाते श्रद्घालु। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना महामारी के चलते नेपाल सीमा से लगे मडलक में भैय्यादूज के मौके पर आयोजित बगवाली मेले की रौनक फीकी रही। तीन गांवों में से मात्र एक गांव से ही मां भगवती की डोलायात्रा निकाली गई। अन्य गांवों से सीमित संख्या में देव डांगर और ग्रामीणों ने जत्थों के रूप में मंदिर में पहुंचकर परिक्रमा की।
विज्ञापन

सोमवार को कोरोना के चलते इस वर्ष बगोटी, मडलक और देवीमैत बुंगा से मां भगवती की डोलायात्राएं नहीं निकली, जबकि मजपीपल से ग्रामीणों की ओर से मां भगवती की डोलायात्रा निकाली गई। डोले में मां भगवती के रूप में खीम सिंह सवार थे, जो श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दे रहे थे। बगोटी, मडलक, देवीमैत से डोले नहीं उठे। ग्रामीण जत्थों के रूप में मंदिर पहुंचे। सभी गांवों में रविवार रात को जागरण हुआ, जिसमें लोक देवताओं ने अवतरित होकर लोगों के कष्टों का निवारण किया। ऐसी मान्यता है कि भैय्यादूज के दिन मां वैष्णवी अपने माइके देवीमैत में भाइयों का पूजन करने आती हैं। रथ यात्राओं के पीछे बड़ी संख्या में महिलाएं मां के जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। इस मौके पर अध्यक्ष पवन जोशी, पुष्कर बोहरा, लाल सिंह, राकेश, आनंद, दीपक बोहरा, कुंवर सिंह कठायत, नाथ सिंह, पवन धामी, चंचल बोहरा, अमर धामी, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed