फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   budam bakotiya villagers happy to see electricity for the first time

बुडम-बकोटिया गांव में पहली बार पहुंची बिजली

Wed, 31 Oct 2018 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला,टनकपुर (चंपावत)। Updated Wed, 31 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
budam bakotiya villagers happy to see electricity for the first time
जलता बल्व देखते गांव बिजली आने से खुश बुडम के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
दीपावली पर्व को अब एक सप्ताह का समय शेष है, लेकिन जिले के दुर्गम गांव बुडम-बकोटिया के लोगों के लिए यह सप्ताह दीपावली पर्व से कम नहीं था। आजादी के 72 साल बाद गांव में बिजली का उजाला पहुंचते ही समूचा गांव खुशी से झूम उठा। बल्बाें के जलते ही गांव का बच्चा हों या बुजुर्ग हर कोई नाचने लगा। 
विज्ञापन


जिले का सूखीढांग क्षेत्र से लगा दुर्गम बुडम-बकोटिया गांव के लोग विकास के इस युग में आज भी बिजली की सुविधा से वंचित थे। गांव के करीब 127 परिवार आजादी के बाद से गांव में बिजली पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। विधायक कैलाश गहतोड़ी की पहल पर उनका यह सपना आज पूरा हो गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत गांव में बिजली का उजाला पहुंचा है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग के चंपावत एसडीओ विकास भारती ने बताया कि बुडम को इसी वर्ष मई में बिजली सुविधा से जोड़ने का काम शुरू हुआ था। छह माह में मथियाबांज से करीब छह किमी. लंबी लाइन बिछाकर गांव में बिजली पहुंचाई गई है। सोमवार को जेई आरसी पंत की मौजूदगी में स्वीच ऑन करते ही घरों में बल्ब जगमगा उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली आने से खुश ग्राम प्रधान पदमा देवी के अलावा विजेंद्र सिंह, खीम सिंह, नरेंद्र सिंह, देवराम, लक्ष्मण राम, आनंदी देवी, परी देवी, संपति देवी, नारायणी देवी, मधी देवी आदि ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बिजली आने से रात में वन्यजीवों व अपराधियों का खतरा नहीं रहेगा। उनके बच्चे भी अब बिजली के उजाले में पढ़ाई कर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने इसके लिए विधायक का आभार व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed