{"_id":"68d82db3fb0700f3b90be718","slug":"buckwheat-flour-was-not-available-in-the-shops-of-lohaghat-champawat-news-c-229-1-cpt1001-129920-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लोहाघाट में दुकानों में नहीं मिला कुट्टू का आटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लोहाघाट में दुकानों में नहीं मिला कुट्टू का आटा
Sun, 28 Sep 2025 04:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:09 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। नवरात्र को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोहाघाट में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। प्रभारी सहायक आयुक्त संजय कुमार, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम को किसी भी दुकान पर कुट्टू का आटा बिक्री या संग्रह किया हुआ नहीं मिला।
टीम ने दुकानों से साबूदाना, सरसों का तेल, रिफाइंड और सूजी के चार नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए राजकीय लैब रुद्रपुर को भेज दिया। प्रभारी सहायक आयुक्त ने बताया कि अगर जांच में नमूने फेल हुए तो संबंधित के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सभी खाद्य कारोबारियों को अच्छी गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का ही संग्रहण और विक्रय करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद