फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Broken water line

टूटी पेयजल लाइन, गांव वाले बेहाल

Fri, 05 Feb 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 05 Feb 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Broken water line

ग्राम पंचायत चौड़ासेठी के लोगों को तीन दिन तक पेयजल संकट से जूझना पड़ा। ये संकट पानी की कमी की वजह से न होकर लाइन टूटने से हुआ। इससे नाराज ग्रामीण प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी के कार्यालय में गुहार लगाई। उन्होंने बार-बार पेयजल लाइन में आ रही गड़बड़ी को दूर करने के लिए स्थायी मरम्मत व्यवस्था की मांग की है।

विज्ञापन


चौड़ासेठी के प्रधान मदन सिंह का कहना है कि गांव के लिए करीब दो दशक पहले स्वजल परियोजना के तहत एक पेयजल योजना बनाई गई। बाद में पेयजल लाइन वाले इस स्थान पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की वाहिनी खुली। इन दिनों वाहिनी का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे यहां से गुजर रही पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण तीन दिनों से इलाके में पानी की किल्लत हो रही है। क्षेत्र के करीब 100 परिवारों को पानी के लिए दूरदराज जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बार-बार आपूर्ति बाधित होने से तंग हो रहे ग्रामीणों ने अब स्थायी समाधान की मांग की है। इस संबंध में डीएम और एसएसबी को ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में अजय सिंह, जगत सिंह, बच्चन सिंह, किशन सिंह, बबलू, इंद्र सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं। उधर एसएसबी पंचम वाहिनी के कमांडेंट रंजीत सिंह ने मामले पर न्यायसंगत कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed