{"_id":"973e7373d9d7dee3ec6e158d12d9405e","slug":"broken-power-pole-child-survivors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का पोल टूटा, बच्चे बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का पोल टूटा, बच्चे बचे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 11 Feb 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। जीआईसी मार्ग पर अचानक एक बिजली का पोल गिर गया। इस दौरान यहां से गुजर रहे बच्चे इसकी चपेट में आने से बच गए। अलबत्ता पोल गिरने से घंटों जीआईसी क्षेत्र की बत्ती गुल रही।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार अपरान्ह जीआईसी इलाके में बिजली पोल सड़क के बीचों-बीच गिर गया। अचानक पोल के गिरने से करीब दस मिनट तक आवाजाही भी ठप रही। इलाके के लोगों ने फौरन बिजली विभाग को फोन कर पावर कट कराया, फिर पोल को रोड के किनारे कराया गया। इलाके के किशन बोहरा, मदन महर, धीरज मेहता, राहुल बोहरा, हेमा बोहरान, बसंती देवी आदि ने कहा कि इस पोल सहित यहां के कई जीर्णशीर्ण हो चुके बिजली पोलों की सूचना विभाग को दी गई थी, लेकिन कुछ नहीं किया गया। नागरिकों ने जल्द यहां के खराब पोलों को बदलने की मांग की।
विज्ञापन
बिजली का पोल गिरने से काफी देर तक बत्ती गुल रही। गिरे पोल को बदला जा रहा है। इसके अलावा यहां के तमाम जर्जर बिजली के पोलों को जल्द ही बदला जाएगा। -आरसी पंत, जूनियर इंजीनियर, यूपीसीएल, चंपावत।
विज्ञापन