फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bring water from two kilometers away are rural

दो किमी दूर से पानी ला रहे हैं ग्रामीण

Mon, 28 Mar 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 28 Mar 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Bring water from two kilometers away are rural
पानी के लिए लाइन में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

 पुलहिंडोला के लोग गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। यहां छह हैंडपंपों में से तीन खराब हैं, बाकी तीन की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। नतीजतन लोग दो किमी दूर चरनौला गधेरे से सर में पानी ढोकर अपनी प्यास  बुझा रहे हैं। यहां के लिए नलकूप द्वारा की जाने वाली पेयजल आपूर्ति व्यवस्था मंझधार में फंसी हुई है। 

विज्ञापन

जल निगम की इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल विंग ने नलकूप की खुदाई तो कर दी है, लेकिन लाइनों को बिछाने का कार्य ठप पड़ा हुआ है। इस बीच जल निगम की हड़ताल के कारण ग्रामीणों की कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


पेयजल समस्या को लेकर देवेंद्र पाटनी की अध्यक्षता तथा भुवन भट्ट के संचालन में हुई बैठक में दीपा धौनी, भागीरथी वर्मा, मीनू पंत, ज्योति, पुष्पा पाटनी, विमला, किरन, कमला, निर्मला, पुष्पा वर्मा आदि  महिलाओं का कहना था कि पेयजल समस्या ने यहां के लोगों को रुलाकर रखा हुआ है। जल निगम ने नलकूप से तीन सौ एलपीएम पानी निकालकर दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने सोचा था कि इस दफा गर्मियों में महिलाओं को पेयजल संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। लेकिन जल निगम की सुस्त कार्यप्रणाली से लोगों में रोष है। मीनू पंत का कहना है कि यदि शीघ्र नलकूप में द्वितीय चरण का कार्य शुरू नहीं किया गया तो महिलाएं सड़कों में उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed