फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bridge Construction To Nayakgoth

नायकगोठ के लिए शुरू हो जाएगा पुल बनाने का काम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bridge Construction To Nayakgoth
नायकगोठ-थ्वालखेड़ा में इस जगह बनेगा पुल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। पुल न बनने के कारण बरसात में किरोड़ा नाले के उफनाने से परेशान थ्वालखेड़ा, नायकगोठ क्षेत्र के लोगों को इस परेशानी से निजात मिलने की उम्मीद है। नायकगोठ-थ्वालखेड़ा के पुल को मंजूरी मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। अगले दो महीनों में यह पुल बनाने का काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बरसात में जून से सितंबर तक शारदा नदी और किरोड़ा रौखड़ से इन गांवों में आने वाले नाले से आवाजाही जोखिम भरी हो जाती है। दो महीने पहले 19 जुलाई को ही यहां एक नाले में स्कूल बस बह गई थी। आवाजाही में जोखिम के साथ भूकटाव का भी खतरा है। अब नायकगोठ-थ्वालखेड़ा में 125 मीटर लंबा और छह मीटर चौड़ा पुल बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। करीब 13.77 करोड़ रुपये से इस पुल का निर्माण दो साल में पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

नायकगोठ-थ्वालखेड़ा पुल के लिए निविदा हो चुकी है। अनुबंध पत्र को अंतिम रूप देने के बाद पुल का काम शुरू हो जाएगा। -
विभोर गुप्ता, ईई, लोनिवि खंड, चंपावत।
इस नाले का अकेला समाधान पुल निर्माण ही था। अब पुल का काम शुरू होने वाला है। इसका निर्माण पूरा होने से इस क्षेत्र के लोगों को परेशानी से निजात मिलेगी। - लक्ष्मी देवी, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दशक से पुल की मांग की जा रही थी लेकिन अब पुल की उम्मीद जगी है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर बीमार और बुजुर्ग हर किसी को राहत मिलेगी। - गीता देवी, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed