{"_id":"5921d5544f1c1b3c6a536069","slug":"breaking-away-the-liquor-shop-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान हटाने को धरना-प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान हटाने को धरना-प्रदर्शन जारी
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट
Updated Sun, 21 May 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
अद्वैत आश्रम मायावती जाने वाले मार्ग के नीचे शराब की दुकान खुलने का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। चिड़ियाढूंगा और बनगांव की महिलाएं सात दिनों से धरना-प्रदर्शन कर दुकान खोलने का विरोध कर रही हैं। रविवार को भी उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया।
रविवार को धरने के बाद हुई सभा में महिलाओं ने कहा कि जब तक शराब की दुकान बंद नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। छात्र संघ की पूर्व महासचिव नेहा गड़कोटी, भाजपा अनुसूचित मोर्चे के जिला महामंत्री रमेश विश्वकर्मा और ग्राम प्रधान सुभाष जोशी के नेतृत्व में महिलाओं ने सातवें दिन शराब की दुकान बंद करवाने के लिए धरना-प्रदर्शन जारी रखा। एसडीएम और तहसीलदार से हुई वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। धरना-प्रदर्शन में नीलावती, मोहिनी देवी, गीता देवी, सुमन, बिंदिया देवी, विमला देवी, जानकी देवी आदि शामिल थीं।
छह होटल वालों पर कार्रवाई
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस ने होटल-ढाबों में शराब परोसने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। अवैध रूप से होटल-ढाबों में शराब परोसने वाले छह लोगों के चालान काटे गए हैं। थानाध्यक्ष मीनाक्षी नौटियाल ने बताया कि होटलों में शराब परोसने वाले लोगों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 500-500 रुपये का जुर्माना वसूल किया है।