{"_id":"6623f807ca0e69787d08ecbe","slug":"brakes-of-the-bus-returning-carrying-personnel-engaged-in-election-duty-failed-personnel-narrowly-escaped-champawat-news-c-229-1-shld1026-107545-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मियों को लेकर लौट रही बस का ब्रेक फेल, बाल बाल बचे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मियों को लेकर लौट रही बस का ब्रेक फेल, बाल बाल बचे कर्मी
Sat, 20 Apr 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 20 Apr 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
चंपावत मके स्वाला क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त निर्वाचन ड्यूटी में लगी रोडवेज बस। संवाद
चंपावत। निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मियों को लेकर लौट रही रोडवेज की बस पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक की सूझबूझ से बस में सवार 55 कर्मी बाल-बाल बच गए।
शनिवार को टनकपुर डिपो की बस (यूके 04 पीए 1117) निर्वाचन ड्यूटी में लगे 55 कर्मियों लेकर चंपावत से टनकपुर लौट रही थी। बस करीब 30 किमी दूर स्वाला क्षेत्र में पहुंची थी कि बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए। जब कई जगह बस रुकी नहीं तो कर्मचारी भी घबरा गए। किसी तरह चालक दीपक सिंह सूझबूझ दिखाते हुए बस को किसी तरह पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया। इससे बस पत्थर से टकराकर रुक गई। इस पर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इस बस के पीछे अन्य बसें भी कर्मियों को लेकर लौट रही थीं। कर्मियों को फिर अन्य बस के माध्यम से आगे को भेजा गया।