{"_id":"6022dd018ebc3ed1af4c6399","slug":"boxing-hostel-in-tanakpur-champawat-news-hld4142110156","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 फरवरी से खुलेगा टनकपुर का मुक्केबाजी छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 फरवरी से खुलेगा टनकपुर का मुक्केबाजी छात्रावास
विज्ञापन
टनकपुर बॉक्सिंग हॉस्टल।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कोरोना काल के बाद टनकपुर के मुक्केबाजी छात्रावास में 15 फरवरी से मुक्केबाजी की प्रतिस्पर्धा शुरू होगी। इसके लिए छात्रों को अपने अभिभावकों का सहमति पत्र जमा कराना होगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी ने बताया कि खेल निदेशालय और जिला कोविड टास्क फोर्स की अनुमति मिलने पर अब 15 फरवरी को छात्रावास खुलेंगे। अलबत्ता इसके लिए छात्रों को अभिभावकों का सहमति पत्र देना होगा। कोरोना संबंधी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का अनुपालन कराया जाएगा। अभी यहां छठीं से 12वीं तक के 17 पंजीकृत छात्रों में से 10वीं और 12वीं कक्षा के सात छात्र हैं। छात्रावास के खुलने के बावजूद छात्रों को अपने किसी साथी मुक्केबाज छात्र के साथ अभ्यास का मौका नहीं मिलेगा। हर छात्र को मुक्केबाजी किट के जरिये अकेले ही अभ्यास को करना होगा।
दूसरे दिन तेजी से बढ़ गए स्कूल आने वाले
चंपावत। साढ़े दस माह बाद छठीं कक्षा से आगे के छात्र-छात्राओं की कक्षाएं सोमवार को खुल गई। पहले दिन करीब 50 प्रतिशत विद्यार्थियों ने स्कूल का रुख किया, तो दूसरे दिन इस संख्या में खूब बढ़ोतरी हुई। सीईओ आरसी पुरोहित ने बताया कि मंगलवार को जिले के स्कूलों में 18565 विद्यार्थियों में से 11007 स्कूल आए, जबकि सोमवार को ये संख्या 9267 थी। सीईओ ने मंगलवार को तीन स्कूलों का मुआयना कर व्यवस्था का जायजा लिया। बताया गया कि सभी स्कूलों में प्रवेश की इजाजत देने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई।