फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Boulder fell on car from hill in Swala champawat

Champawat News: स्वाला में पहाड़ी से कार पर गिरा बोल्डर, बाल-बाल बचा चालक; खाई में गिरने से बचा वाहन

Wed, 09 Oct 2024 05:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 09 Oct 2024 05:06 PM IST
सार

स्वाला डेंजर पर पहाड़ी से बोल्डर गिरकर कार से जा टकराया। गनीमत रही कि बोल्डर की टक्कर से कार खाई में जाने से बच गई। कार सवार बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
Boulder fell on car from hill in Swala champawat
स्वाला में पहाड़ी से कार पर गिरा बोल्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर स्वाला डेंजर पर पहाड़ी से बोल्डर गिरकर कार से जा टकराया। गनीमत रही कि बोल्डर की टक्कर से कार खाई में जाने से बच गई। कार सवार बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन

बुधवार को ऑलवेदर सड़क पर स्वाला में एक कार यूके 03 टीएम 1881 सुबह 11 बजे टनकपुर से चंपावत की तरफ जा रही थी। इस दौरान डेंजर जोन स्वाला में अचानक पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर तेजी से लुढ़कते हुए नीचे आ गिरा। इस दौरान सीटी बजाकर और हल्ला कर कार सवारों को सतर्क करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बोल्डर कार से जा टकराया और कार चालक वाले हिस्से के दरवाजे से जा टकराया। जबरदस्त टक्कर से कार थोड़ा खाई की तरफ तो खिसकी, लेकिन रुक गई। कार में सवार लोग अचानक हुई टक्कर से कुछ समझ नहीं पाए। वहां आसपास मौजूद लोगों के होश उड़ गए।

विज्ञापन

टक्कर के बाद कार खाई की तरफ थोड़ी खिसक गई। कार का दरवाजा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तुरंत ही कार सवारों को मौके से निकाला गया। किसी तरह कार को आगे बढ़ाया गया। चालक ने बताया कि बोल्डर की चपेट में आने के बावजूद कार चालू हालत में थी थी, लेकिन स्टीयरिंग नहीं घूम रहा था। पहाड़ी की ओर देखते हुए वह सावधानी से आगे बढ़ रहे थे, लेकिन पहाड़ी से इतनी तेजी से बोल्डर आकर कार पर लगेगा, इसका पता नहीं चला। बाद में कार में सवार एक यात्री को दूसरे वाहन से लोहाघाट भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार में एक तरफ से कराई जा रही आवाजाही
डेंजर जोन स्वाला में एक बार में एक तरफ से एक-एक कर वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है। पहले एक तरफ के वाहनों को आगे पास कराया जा रहा है। तब दूसरी तरफ के वाहनों को आगे भेजा रहा है। इसके लिए मौके पर यातायात पुलिस भी तैनात की गई है। 17 सितंबर की रात एक कैंटर इस स्थान पर खाई में गिर गया था। तब से प्रशासन यहां पर वाहनों की आवाजाही सावधानी से करा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed