फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bolero and bike collide, two injured

बोलेरो और बाइक में भिड़ंत, दो घायल 

Sun, 05 Nov 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sun, 05 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bolero and bike collide, two injured
लोहाघाट में हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नगर के डिग्री कालेज तिराहे के पास बाइक और बोलेरो में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। 
 रविवार को सुबह करीब 10 बजे मीनाबाजार से तेज गति से स्टेशन की तरफ आ रही पल्सर बाइक (यूके 03ए- 8810) डिग्री कालेज तिराहे के पास  स्टेशन से मीनाबाजार को जा रही बोलेरो (यूके03-टीए0956) से जा भिड़ी।
विज्ञापन

 
दुर्घटना में बाइक सवार शुभम ढेक (20) पुत्र मोहन सिंह ढेक निवासी रंजीत पैलेस लोहाघाट और हरीश कुमार (20) पुत्र रतन सिकरियाल निवासी बंगापानी मुनस्यारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में डॉ.मंजीत सिंह, मनोज, हरीश द्वारा घायलों का उपचार किया गया। डॉ.मंजीत ने बताया कि एक घायल का कॉलर बोन व दूसरे का पैर फैक्चर है। दोनों के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटें आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल का कहना है कि दुर्घटना में बाइक सवार युवकों की गलती से हुई है। वह तेज रफ्तार से गलत साइड चल रहे थे। दोनों  हेलमेट नहीं पहना था। 

एसओ ने बताया कि घायल हरीश अपनी बहिन के साथ यहां रहता था। दुर्घटना के बाद उनके पास बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाने के लिए उनके पास धन की कमी थी।  उन्होंने अपनी ओर से ढाई हजार रुपये का सहयोग किया। इसके अलावा गोविंद वर्मा, नगेंद्र जोशी आदि लोगों द्वारा घायल के उपचार के लिए आर्थिक मदद की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed