{"_id":"56a90f0d316929ae0c89e7d7a3e6a115","slug":"board-exams-preparations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार परीक्षाएं देने में बालिकाओं की संख्या अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार परीक्षाएं देने में बालिकाओं की संख्या अधिक
ब्यूरो/अमर उजाला,लोहाघाट
Updated Tue, 16 Feb 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस वर्ष जीआईसी तामली और चौड़ाकोट नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में हाईस्कूल के 39 और इंटर के 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
टनकपुर आमबाग का राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एकल हाईस्कूल परीक्षा का केंद्र है। इस वर्ष हाईस्कूल में बालकों की तुलना में सर्वाधिक बालिकाएं परीक्षा में शामिल होंगी। हाईस्कूल में कुल 5344 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिसमें 2634 संस्थागत बालक, 2710 बालिकाएं और व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में 34 बालक एवं 26 बालिकाएं परीक्षाएं देंगी। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 4035 कुल परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिसमें 1960 संस्थागत बालक और 1852 संस्थागत बालिकाएं, 114 व्यक्तिगत बालक, 109 बालिकाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षाधिकारी एनसी पाठक के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों में पेयजल, विद्युत, फर्नीचर की सभी व्यवस्थाएं करने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। परीक्षा केंद्रों में शिक्षकों की ड्यूटी खंड स्तर पर लगाई जाएगी।
विज्ञापन