फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bloody fight between relatives, injured by stabbing in the stomach

Champawat News: रिश्तेदारों में खूनी जंग, पेट में चाकू मारकर किया घायल

Tue, 13 Jun 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 13 Jun 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bloody fight between relatives, injured by stabbing in the stomach
लोहाघाट(चंपावत)। खेतीखान में नेपाली मूल के दो रिश्तेदारों में खूनी जंग में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपजिला अस्पताल में उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खेतीखान के नलियागेट के सामने रविवार शाम नेपाली मूल के उमेश जप्रैल हाल निवासी गोसनी खेतीखान और करन जप्रैल हाल निवासी हरौणी धामीसोन खेतीखान का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर उमेश ने अपने रिश्तेदार करन के पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घायल अवस्था में करन को उपजिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल को हॉयर सेंटर रेफर किया। सोमवार को घायल करन के जीजा सुरेश बोहरा ने लोहाघाट थाने में आरोपी उमेश के खिलाफ तहरीर दी। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी उमेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 323, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना एसआई सुष्मिता राणा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed