फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Block Level Science Festival in Lohaghat

लोहाघाट में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव

Tue, 30 Oct 2018 10:52 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला,लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला,लोहाघाट (चंपावत)। Updated Tue, 30 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
Block Level Science Festival in Lohaghat
बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों का निरीक्षण करते निर्णायक। - फोटो : अमर उजाला
लोहाघाट विकासखंड में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। मंगलवार को विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित और डॉ.एमपी सिंह ने शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र पांडेय ने सभी का स्वागत किया।  
विज्ञापन


ब्लॉक विज्ञान समन्वयक नवीन पांडेय और प्रकाश जोशी के संचालन में हुई प्रतियोगिता में बाल वैज्ञानिकों ने कृषि एवं जैविक खेती, स्वास्थ्य और स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, परिवहन एवं संचार और गणितीय प्रतिरूपण विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


इससे पूर्व बालिका विद्यामंदिर की प्रधानाचार्य मुन्नी खड़ायत के दिशा-निर्देशन छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निर्णायक नवीन उपाध्याय, अनिल मिश्रा, अरुण कुमार तलनियां, डॉ.हरीश अधिकारी, डॉ.सुधाकर जोशी, सुनील पांडेय, धीरज जोशी, कैलाश भट्ट, विजय सुतेड़ी, नीलम चंद, हेमलता जोशी, देवेंद्र पाल, ऊर्वादत्त जोशी, त्रिलोक मेहता, किशोर जोशी, नंदकिशोर पुनेठा, उत्तम मेहता ने सहयोग किया। बुधवार को प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed