फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BJP Mahila Morcha demonstration at the Collectorate

भाजपा, महिला मोर्चा का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Fri, 29 Jan 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 29 Jan 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन

देहरादून के नारी निकेतन में दुराचार और संदिग्ध परिस्थितियों में महिलाओं की मौत की जांच की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी और महिला मोर्चा ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।

विज्ञापन


नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष जे लाल, रेनु जोशी और जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल के नेतृत्व में महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि नारी निकेतन मामले को प्रदेश सरकार दबाने पर तुली है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच की मांग की गई। इस मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रांतीय नेतृत्व एक सप्ताह से देहरादून में क्रमिक अनशन पर है।
विज्ञापन


विरोध-प्रदर्शन में मणिप्रभा तिवारी, पुष्पा जोशी, दीपा गड़कोटी, प्रभा जोशी, शांति जोशी, विद्या जोशी, रेनु गड़कोटी, हेमलता वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, महामंत्री रामदत्त जोशी, मुकेश महराना, मोहन अधिकारी, मनोज तड़ागी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed