{"_id":"64247b3c1ef0f9c3360860f4","slug":"bjp-leader-eight-lakh-rupees-champawat-news-c-8-1-97202-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गलती से भाजपा नेता के खाते में आए साढे आठ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गलती से भाजपा नेता के खाते में आए साढे आठ लाख रुपये
Wed, 29 Mar 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भाजपा खेतीखान मंडल के महामंत्री व ग्राम बयालबुंगा निवासी विजय सिंह देउपा के खाते में अचानक लाखों रुपये आने के बाद से वह काफी परेशान हैं। उनके खाते में कहीं से गलती से आए रुपये के चलते वह अपने ही बैंक खाते से पैसा निकालने के लिए दर- दर भटक रहे हैं। इधर पीड़ित की शिकायत मिलने पर पुलिस के निर्देश पर बैंक ने भाजपा नेता विजय के खाते को फ्रीज कर दिया है।
भाजपा मंडल महामंत्री विजय ने बताया कि विगत 17 मार्च को उनके एसबीआई खेतीखान शाखा के बैंक खाते में कहीं से करीब 8.50 लाख रुपये आने का मैसेज आया। इधर जिस व्यक्ति के रुपये भाजपा नेता के खाते में आए थे उसकी ऑनलाइन शिकायत के बाद लोहाघाट पुलिस ने विजय सिंह के खाते को फ्रीज करवा दिया। भाजपा मंडल महामंत्री देउपा ने बताया कि वह कहीं भी ऑनलाइन पेमेंट कर रहे थे तो उनके खाते में शून्य बैलेंस दिखा रहा था। एटीएम से भी नकदी नहीं निकल पा रही थी।
इस बारे में बात करने जब वह 21 मार्च को बैंक गए तो उन्हें खाता फ्रीज होने की जानकारी देते हुए लोहाघाट थाने से संपर्क करने को कहा गया। सिंह ने बताया कि वह बीते तीन दिनों से लोहाघाट थाने के चक्कर लगा रहे हैं, पर अभी तक पुलिस जमा रकम की जानकारी तक नहीं जुटा पाई है।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस से उनके खाते में आई रकम के संबंध में जल्द पता कर उचित कार्यवाही करते हुए उनके खाते पर लगी पाबंदी हटाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि खाते से रकम न निकाल पाने के चलते उन्हें तमाम दिक्कतें पेश आ रही हैं। एसपी अमित श्रीवास्तव ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में आया है, वह जल्द मामले की जांच करवा कर पीड़ित को राहत दिलाएंगे। वहीं मामले की जांच एसआई कुंदन सिंह बोरा कर रहे हैं।