फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BJP changed the candidate

भाजपा ने बदला ब्लाक प्रमुख पद का प्रत्याशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
BJP changed the candidate
मुकेश महराना। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के सबसे बड़े ब्लाक चंपावत के प्रमुख पद का भाजपा प्रत्याशी बदल दिया गया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना के स्थान पर अब सुंदर बोहरा को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी सूत्रों का दावा है कि सुंदर बोहरा के समर्थन में अधिक सदस्य होने के चलते ये बदलाव किया गया है। अब शनिवार को बोहरा भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा ने शुक्रवार देर शाम ब्लाक प्रमुख पद के अपने प्रत्याशी में बदलाव किया है। निर्विरोध निर्वाचित बीडीसी सदस्य मुकेश महराना को बदलते हुए उनके स्थान पर दियूरी से निर्विरोध निर्वाचित सुंदर बोहरा को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन

पार्टी के ब्लाक प्रमुख चुनाव के पर्यवेक्षक प्रकाश हर्बोला की मौजूदगी में टनकपुर में ये निर्णय लिया गया। पार्टी नेताओं का दावा है कि इस निर्णय से पार्टी की ब्लाक प्रमुख चुनाव में स्थिति पहले से बेहतर होगी। प्रत्याशी पद से हटाए गए श्री महराना निर्दलीय के रूप में नामांकन करेंगे या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। अलबत्ता उनका कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस बार के त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में भाजपा ने घोषित प्रत्याशी के नाम को तीसरी बार बदला है। सबसे पहले धूरा की जिला पंचायत सीट से उसने हेमा कनवाल के स्थान पर पूजा भट्ट और इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रीति पाठक के स्थान पर ज्योति राय को उम्मीदवार बनाया।

चंपावत ब्लाक प्रमुख के भाजपा के नए प्रत्याशी सुंदर बोहरा।

चंपावत ब्लाक प्रमुख के भाजपा के नए प्रत्याशी सुंदर बोहरा।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed