{"_id":"a9339b3f720d05691c39e6c49ab908ba","slug":"bishung-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल और लोहाघाट के कलाकारों ने जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल और लोहाघाट के कलाकारों ने जमाया रंग
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Thu, 29 Oct 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णकरायत में चार दिनी बिशुंग महोत्सव शुरू हो गया है। इस अवसर पर चौमल्ला से कडांई मंदिर तक झांकियां निकाली गई। झांकियों के आगे लमगड़ा से आए छलिया नर्तक करतब दिखाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विधायक पूरन फर्त्याल ने चौमल्ला में झांकियों को हरी झंडी दिखाई। आंचलिक मांगलिक परिधान में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। वहीं, सरस्वती शिशु मंदिर, डेल माउंट स्कालर्स स्कूल, जीआईसी कर्णकरायत के बच्चे शिवजी, राधा और कृष्ण सहित विभिन्न रूपों में दिखे। रात्रि को हुई सांस्कृतिक संध्या मां सरस्वती लोक सांस्कृतिक कला समिति हरतोला नैनीताल तथा रूमझुमा लोहाघाट के कलाकारों के नाम रही।
विज्ञापन
नैनीताल की टीम ने दैंणा होया खोली का गणेशा हे ईश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। मेघा कैलाश, चंद्रशेखर, ओम प्रकाश, रूपा, रजनी, नीमा, नरेश की प्रस्तुति पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। गायक पूरन पपनै और शीला ने अपने स्वर का जादू बिखेरा। शिक्षक नरेश राय के संचालन में रूमझुमा के कलाकारों ने गढ़वाली गीत गाया। महिमा बोहरा, शोभा कुल्याल, पूजा बोनाल, कंचन फर्त्याल, अंजलि राजन, डब्बू डांसर की प्रस्तुति पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। इस दौरान सुषमा फर्त्याल, आयोजन समिति के अध्यक्ष राकेश करायत, देवेंद्र बोहरा, उत्तम फर्त्याल, ग्राम प्रधान दीपक करायत, डा.महेश ढेक, संजय मुरारी, श्याम ढेक, कैलाश फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन