{"_id":"58581b4d4f1c1bea7fe3916e","slug":"bike-moving-fire-escaped-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बाइक में आग, सवार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बाइक में आग, सवार फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़ मार्ग में एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। आग से अफरातफरी मच गई। आग देख बाइक सवार फरार हो गया। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर बमुश्किल काबू पाया गया।
सोमवार की देर शाम एक युवक बाइक संख्या डीएल 4 एसएवाई/ 8018 में पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था। शराब की दुकान से कुछ आगे पिथौरागढ़ मार्ग में बाइक के अगले हिस्से में अचानक आग लग गई। जब तक बाइक सवार कुछ समझ पाता, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। बाइक सवार ने बाइक से कूद मारकर आग को बुझाने की कोशिश की। इतने में लोहाघाट जीआईसी के शिक्षक विक्रमाजीत चौहान ने लोगों को आवाज देकर मदद को कहा और खुद भी आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान एकाएक बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
सुमित गड़कोटी, भास्कर मुरारी, दीपक जोशी, रामू मुरारी, दानू सुतेड़ी, हिमांशु जजरिया आदि ने फायर कर्मियों को सूचना देकर आसपास से पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। कुछ देर बाद ही लोगों और फायर कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंचे दरोगा अरुण राणा और ललित रावल ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। दो दिन पूर्व टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में बस्टिया के पास भी एक चलती कार में आग लग गई थी।