{"_id":"1ba2ab8b15955b71dea246c46dc7d8d4","slug":"bhagwat-katha-is-listening-salvation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा सुनने से होती है मोक्ष की प्राप्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथा सुनने से होती है मोक्ष की प्राप्ति
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
छतार में स्थित श्रीराम धाम में बृहस्पतिवार से श्रीमद भागवत पुराण कथा का शुभारंभ हो गया है। आज सुबह नवग्रह पूजन, वेदी पूजन, पुस्तक पूजन के साथ ही वेद व्यास चित्रकूट वाले संत सीतारमण दास को मुख्य यजमान जीवन बिष्ट के घर से धार्मिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच कथा स्थल तक लाया गया। जहां व्यासपीठ की स्थापना की गई और भागवत कथा का महात्मय सुनाया गया। व्यासपीठ से प्रवचन करते हुए सीतारमण दास ने कहा कि भागवत गीता का प्रत्येक श्लोक स्वंय भगवान ने सुनाया है।
विज्ञापन
कलयुग में भागवत कथा का श्रवण करने से पापात्माओं को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। कलयुग के जीवों के कल्याण के लिए सुखदेव जी महाराज ने स्वयं भागवत कथा कही। कलियुग में भगवान की कृपा प्राप्त करने का भागवत सर्वोत्तम साधन है। इस मौके पर कैलाश उप्रेती, लोकमणी पंत, रमेश उप्रेती, नवीन पंत, विवेक बिष्ट, ललित मोहन बोहरा, कैलाश पांडेय, दामोदर पंत, भास्कर त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन