फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Beti Bachao-Beti Padhao awareness rally

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकाली 

Sun, 04 Sep 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sun, 04 Sep 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन

 क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रचार इकाई पिथौरागढ़ एवं रानीखेत की टीम ने मनिहारगोठ गांव में लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रचार टीम की अगुवाई में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकाली गई। गांव की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। 

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रचार टीम ने ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, स्किल इंडिया आदि योजनाओं के बारे में जानकारियां दी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य उर्मिला ने देश में घटते लिंगानुपात पर चिंता व्यक्त करते हुए भ्रूण हत्या को रोकने को लोगों से आगे आने का आह्वान किया। क्षेेत्रीय प्रचार अधिकारी गोविंद सिंह, रानीखेत के प्रचार अधिकारी ने लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का  लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में ब्लॉक में सांसद प्रतिनिधि नरेश सकारी, कलावती कापड़ी, ग्राम प्रधान अमजद हुसैन, बीडीसी सदस्य कादिर अली, बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर विमला बिष्ट आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed