{"_id":"57cc4a624f1c1be242317382","slug":"beti-bachao-beti-padhao-awareness-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Sun, 04 Sep 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रचार इकाई पिथौरागढ़ एवं रानीखेत की टीम ने मनिहारगोठ गांव में लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रचार टीम की अगुवाई में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकाली गई। गांव की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रचार टीम ने ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, स्किल इंडिया आदि योजनाओं के बारे में जानकारियां दी।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य उर्मिला ने देश में घटते लिंगानुपात पर चिंता व्यक्त करते हुए भ्रूण हत्या को रोकने को लोगों से आगे आने का आह्वान किया। क्षेेत्रीय प्रचार अधिकारी गोविंद सिंह, रानीखेत के प्रचार अधिकारी ने लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में ब्लॉक में सांसद प्रतिनिधि नरेश सकारी, कलावती कापड़ी, ग्राम प्रधान अमजद हुसैन, बीडीसी सदस्य कादिर अली, बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर विमला बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन