{"_id":"5c8012debdec2214161d4617","slug":"beo-got-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइंग स्क्वायड की कार और पिकअप में भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाइंग स्क्वायड की कार और पिकअप में भिड़ंत
Thu, 07 Mar 2019 12:05 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में पिकअप से हुई भिडंत के चलते क्षतिग्रस्त बीईओ की स्विफ्ट डिजायर कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण करने लोहाघाट से किमतोली की ओर जा रहे फ्लाइंग स्क्वायड के वाहन की देवीधार मंदिर के पास सामने से आ रहे वाहन से भिड़ंत हो गई। हादसे में फ्लाइंग स्क्वायड के वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार खंड शिक्षाधिकारी समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
बुधवार सुबह खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र साह वाहन (यूके 04-5466) से किमतोली, दिगालीचौड़, रौंसाल आदि क्षेत्र के स्कूलों में चल रही बोर्ड परीक्षाओं में निरीक्षण करने जा रहे थे। उनके साथ शिक्षक जीवन राय और ममता बिष्ट भी थीं। लोहाघाट के देवीधार मंदिर से पहले कलीगांव के तोक टूंडा के पास अचानक किमतोली की ओर से आ रही पिकअप (यूके 03सीए 0267) से भिड़ंत हो गई, जिसमें बीईओ साह के सिर, जीवन के हाथ में चोट आई। शिक्षक ममता को गुम चोटें लगीं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
इस दौरान विद्यालय में ड्यूटी करने जा रहे शिक्षक जीवन मेहता आदि ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट पहुंचाया। डॉ. रविंद्र बोहरा ने बताया कि बीईओ के सिर में दो टांके आए हैं। शिक्षक जीवन राय और ममता बिष्ट को मामूली चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष मनीष खत्री का कहना है कि हादसे के संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन