फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Benefits of Technical Development of People: Prof. Bisht

लोगों को मिले तकनीकी विकास का लाभ:  प्रो. बिष्ट

Wed, 05 Jun 2019 11:49 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 05 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Benefits of Technical Development of People: Prof. Bisht
राजकीय पीजी कॉलेज में आयोजित अंर्तराष्ट्रीय सेमीनार में जानकारियां देते विदेशी प्रोफेसर। - फोटो : अमर उजाला
 राजकीय पीजी कॉलेज में फैटर एकेडमी ऑफ इंडिया (एफएआई) की पहल पर तीन दिवसीय 11वीं अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी शुरू हुई। पर्यटन, आर्थिक विकास एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर हुई गोष्ठी का बुधवार को कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के पूर्व कुलपति प्रोफेसर बीएस बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कहा कि ऐसा तकनीकी विकास हो, जिसका लाभ आम लोगों को मिले। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे ड्रोन तैयार किए जाए, जिसका लाभ दूरस्थ क्षेत्रों के बीमार, घायल लोगों को वक्त पर मदद पहुंचाने के लिए हो। उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में भी विकास की अपार संभावनाएं बताई। 
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने कहा कि यह गोष्ठी तकनीकी जानकारी के लिए उपयोगी है। थाईलैंड स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्रो.सीसी टेन ने समुदाय आधारित पर्यटन को मजबूत करने के लिए एसओआरआई मॉडल अपनाने का सुझाव दिया। बैंकाक के प्रो.यन्नाकोर्न का कहना है कि लोहाघाट की हरियाली मानसिक स्वास्थ्य की उन्नति के लिए सबसे अनुकूल है। एफएआई के महासचिव प्रो. पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण में गैर सरकारी संस्थाओं की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन


थाईलैंड के प्रो.सोमाची, चेन्नई के प्रो. रघुरामन, मदुराई के प्रो. थिवागर, प्रो. महादेवन ने पर्यावरण आर्थिक  विकास एवं महिला सशक्तीकरण आदि मुद्दों पर जानकारी दी। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. अनीता सिंह और गोष्ठी की आयोजक डॉ.अर्चना त्रिपाठी ने सभी का स्वागत किया। डॉ .एमके त्रिपाठी के संचालन में शुरू हुई गोष्ठी में डॉ.रितु मित्तल, डॉ.जगदीश चंद्र जोशी, डॉ.धर्मेंद्र राठौड़, डॉ.स्वाति मेलकानी, डॉ.विमला देवी, डॉ.प्रकाश लखेड़ा, डॉ.रुचिर जोशी, डॉ.रवि सनवाल, डॉ.एसपी सिंह, डॉ.संदीप अग्रवाल, डॉ.सुभाष पांडेय, डॉ.विद्या कुमारी, डॉ.मनोज कुमार, डॉ.शिवानी कनार्टक, डॉ.चेतन जोशी, डॉ.नीरज जोशी, डॉ.विनय डालाकोटी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed