{"_id":"577555ef4f1c1b0b7279a907","slug":"began-to-examine-mucus-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"वातानुकूलित कक्ष में स्थापित की गई सीबीनॉट मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वातानुकूलित कक्ष में स्थापित की गई सीबीनॉट मशीन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 30 Jun 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में होने लगी बलगम की जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। यहां जिला अस्पताल में क्षय रोगियों के बलगम जांच की सुविधा शुरू हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने बताया कि बलगम की जांच के लिए जिला अस्पताल में करीब 11.77 लाख रुपये की लागत से सीबीनाट मशीन लगाई गई है। इसके लिए अलग से वातानुकूलित कक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
जहां निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। इस मशीन के संचालन के लिए सीनियर ट्रीटमेंट लेबोरेटरी सुपरवाइजर मदन सिंह अधिकारी को प्रशिक्षित किया गया है। पहले बलगम की जांच रिपोर्ट के लिए मरीजों को हल्द्वानी, देहरादून जाना पड़ता था। रिपोर्ट के लिए कई दिन का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब मशीन के लगने से मरीज की रिपोर्ट तत्काल मिल रही है। यहां दो एमडीआर मरीजों के बलगम का परीक्षण भी किया जा चुका है।
विज्ञापन