{"_id":"59a991f24f1c1b18278b4d47","slug":"bedu-pako-baro-masa-naraana-kafi-paka-chaata-my-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेडू पाको बारो मासा, नरैणा काफल पाको चैता मेरी छैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेडू पाको बारो मासा, नरैणा काफल पाको चैता मेरी छैला
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी के स्थापना दिवस पर चंपावत में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते जवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पंचम वाहिनी का 50 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। वाहिनी परिसर में रिमझिम बरसात के बीच जवानों के साथ ही छोटे छोटे बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति एक मंच में देखने को मिली।
इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। जवानों की ओर से प्रस्तुत बेडू पाको बारो मासा, नरैण काफल पाको चैता मेरी छैला, सिलगढ़ी का चाल पाला...गीतों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। इसके अलावा कव्वाली लज्जते गम बढ़ा दीजिए, आप भी मुस्कुरा दीजिए, भांगड़ा नृत्य, आसाम के प्रमुख लोकगीत बिहू के साथ ही झोड़ा चांचरी का प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट दामोदर प्रसाद मीना ने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने पंचम वाहिनी की उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एरिया आर्गनाइजर जगदीश चंद्र कपकोटी, डा.अनिल कुमार कावरा, चंद्रजीत सहित अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।