{"_id":"681ceacad67003398b0f5299","slug":"be-a-job-giver-instead-of-a-job-seeker-prof-mandoria-champawat-news-c-229-1-shld1007-123684-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी खोजने के बजाय देने वाला बनें : प्रो. मंडोरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी खोजने के बजाय देने वाला बनें : प्रो. मंडोरिया
Thu, 08 May 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 08 May 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर के इंजीनियरिंग कालेज में स्टार्टअप बूट कैंप का शुभारंभ पर अतिथि और गुरुजन। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में नवाचार के प्राेत्साहन के लिए दो दिनी स्टार्टअप बूट कैंप का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. हरद्वारी लाल मंडोरिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को नौकरी खोजने वाले के बजाय नौकरी देने वाला बनने की दिशा में प्रेरित किया। साथ ही क्षेत्र स्थित मां पूर्णागिरि मंदिर का उल्लेख भी किया।
प्रो. मंडोरिया ने नवाचार, उद्यमशीलता और नए विचारों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया। आईआईएम काशीपुर के प्रो. आशीष कुमार ने समस्याओं के समाधान की दिशा में छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक सुमेधा पंत, बूट कैंप के महत्व को रेखांकित किया।
सीईओ फील्ड आईआईएम काशीपुर रामकुमार ने बूट कैंप के उद्देश्य को स्पष्ट किया। इसमें छात्रों से कम से कम 15 दिनों तक विचार प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। यह बूट कैंप उत्तराखंड के स्टार्टअप ईको सिस्टम को बेहतर बनाने और नए उद्यमियों को तैयार करने के लिए है। रीड्स के इंद्रेश लोहनी, किरण, पिरुल क्राफ्ट के शारवरी पोहारकर ने भी विचार व्यक्त किए। संवाद