वीडीओ और मनरेगा सहायक को लेकर ग्राम प्रधान संगठन में फूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान संगठन ने चंपावत जाकर सीडीओ को ज्ञापन सौंप शिकायत की थी कि ग्राम विकास अधिकारी किशोर रावत एवं मनरेगा सहायक सुरेश जोशी द्वारा क्षेत्र की महिला ग्राम प्रधानों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। संगठन ने आरोपी ग्राम विकास अधिकारी और मनरेगा सहायक को तत्काल यहां से स्थानांतरित कर कार्रवाई की मांग उठाई है। इधर इस मुद्दे पर ग्राम प्रधानों का एक गुट संगठन के खिलाफ मुखर हो गया है। मंगलवार को एसडीएम नरेश दुर्गापाल को सौंपे ज्ञापन में बस्तिया के प्रधान नवीन सिंह बोहरा, मोहनपुर के प्रधान विनोद वर्मा, थ्वालखेड़ा के प्रधान सतीश पांडेय, नायकगोठ की प्रधान दीपा देवी, गैंड़ाखाली की प्रधान कलावती देवी ने कहा कि संगठन द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है और वे इन आरोपों का विरोध करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि ग्राम विकास अधिकारी रावत और मनरेगा सहायक जोशी को यहां से हटाया गया तो वे इस्तीफा देकर आंदोलन की राह पकड़ेंगे।
ग्राम प्रधान के साथ अभद्रता की कड़े शब्दों में निंदा
टनकपुर में महिला ग्राम प्रधान के साथ वहां के वीडीओ की अभद्रता की ब्लाक ग्राम प्रधान संगठन ने कडे शब्दों में निंदा की है। ब्लाक ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष चांद बोहरा की अध्यक्षता तथा सुभाष विश्वकर्मा के संचालन में हुई बैठक में ग्राम प्रधानों ने संबंधित वीडीओ के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है। उनका कहना है कि जन प्रतिनिधियों के साथ इस प्रकार की अशोभनीय हरकतें करना ठीक नहीं है। साथ ही महिला जन प्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करने के बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार करना और भी निंदनीय है। इस अवसर पर कमला देवी, विनोद ढेक, पुष्कर सिंह, गीता सुतेडी, अमिता चौबे, भगवती प्रसाद आदि ने विचार रखे। पाटी ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष गिरीश सिंग्वाल और बाराकोट के गिरीश अधिकारी ने भी घटना की निंदा की है।