फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BDC meeting in Pati

पंचायत प्रतिनिधियों की सीट पर भाजपाइयों का कब्जा

Tue, 29 Aug 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पाटी (चंपावत)। 
अमर उजाला ब्यूरो, पाटी (चंपावत)।  Updated Tue, 29 Aug 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
BDC meeting in Pati
पाटी में बीडीसी बैठक - फोटो : अमर उजाला

पाटी (चंपावत)। पाटी में बीडीसी बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों की सीटों पर भाजपाइयों ने कब्जा कर दिया। ऐसे में सीट न मिलने से नाराज ग्राम प्रधानों ने बीडीसी बैठक का बहिष्कार कर दिया। प्रधानों के लिए बैठने की ठीकठाक व्यवस्था न होने, समस्याओं को न सुनने पर ग्राम प्रधानों ने बैठक का बहिष्कार किया। आरोप लगाया कि बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधानों के बजाय सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ता अधिक थे। इसे लेकर प्रधानों की बीडीओ से नोकझोंक भी हुई। प्रधानों ने कहा कि एक ओर सरकार पंचायतों को सशक्त बनाने में लगी है, वहीं दूसरी ओर प्रतिनिधियों को ही बैठकों में बैठने के लिए जगह तक नहीं मिली। वह क्षेत्र की समस्याओं को सदन में नहीं रख पा रहे हैं।

विज्ञापन


प्रधानों ने विधायक को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को दिया। इसमें उन्होंने राज्य वित्त को पूर्व की तरह लागू करने, प्रधानों का मानदेय पांच करने, पंचायत राज एक्ट लागू करने की मांग की। ग्राम प्रधान संगठन गिरीश सिंग्वाल ने आरोप लगाया कि बीडीसी बैठक में बैठने के लिए प्रधानों को जगह नहीं मिली। इससे नाराज ग्राम प्रधानों ने सदन का बहिष्कार किया। इनमें राकेश पाटनी, रमेश बिष्ट, गिरीश जोशी, सुरेश जोशी, कैलाश जोशी, रवींद्र लडवाल, गोधन सिंह, गोविंद पचौली, महेश राम, बसंत अटवाल, पुष्कर बगौटी, भुवन शर्मा, पनी राम, हरीश राम, बिसनी देवी, बसंती देवी, मोहन सिंह, दान सिंह, चंद्रकला जोशी, पार्वती देवी, नीतू महंत, भवदेव जोशी, डुंगर सिंह, बचीनाथ आदि थे। बीडीओ ने कहा कि प्रधानों को सम्मान से बिठाने की व्यवस्था की जा रही थी, मगर प्रधानों ने बीच में ही बहिष्कार कर दिया। 
विज्ञापन


बिजली, सड़क सहित तमाम मसले छाए रहे 
पाटी (चंपावत)। पाटी क्षेत्र पंचायत की बैठक में बिजली, सड़क, पेयजल, शिक्षा, पैदल मार्ग के मुद्दे छाए रहे। विभागीय अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने जनसमस्याओं को तय समय पर निपटाने के निर्देश दिए। वहीं चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि पाटी उनका गृहक्षेत्र है, यहां के विकास के लिए वह भरपूर प्रयास करेंगे। ब्लॉक प्रमुख पुष्पा लमगड़िया, पूर्व प्रमुख एलएस लमगड़िया ने कहा कि दोनों विधायकों के सहयोग से पाटी ब्लॉक के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में जूनियर हाइस्कूल बिसारी में खेल मैदान पर स्थित हाइटेंशन लाइन के पोल को हटाने, पीपलढींग में मकानों के ऊपर से गुजर रहे तारों को हटाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अधिकारियों ने तुरंत कार्यवाही का आश्वासन दिया। बताया गया कि रीठा साहिब में विद्युत सब स्टेशन मंजूर किया जा चुका है। गर्सलेख से रीठा बिगराकोट सड़क की मरम्मत, मोलना जाख में छूटे तोकों का विद्युतीकरण, आदर्श जीआईसी रीठाखाल में शिक्षकों की कमी को पूरा करने, गोलडांडा ग्राम पंचायत के प्राथमिक स्कूल में विद्युतीकरण, पेयजल, पैदल मार्ग की समस्याओं को भी उठाया गया। ज्येष्ठ उप प्रमुख सीएस मेहता ने संचालन किया। बैठक में सीडीओ एसएस बिष्ट, डीडीओ आरसी तिवारी, सीएमओ डॉ. एसएस बोहरा, एसडीएम अमित सिंह गर्ब्याल, बीडीओ सीएस मेवाड़ी, कनिष्ठ उप प्रमुख हयात सिंह बिष्ट, तेज सिंह बिष्ट, दिनेश चम्याल, विक्रम गोस्वामी, दीपक भट्ट आदि थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed