फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Batangad again blocked the road to Purnagiri Dham, two cars got stuck

Champawat News: बाटनगाड़ ने फिर रोकी पूर्णागिरि धाम की राह, दो कार फंसीं

Fri, 30 Jun 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 30 Jun 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Batangad again blocked the road to Purnagiri Dham, two cars got stuck
पूर्णागिरि मार्ग में बाटनागाड़ के पास मलबे में फंसी श्रद्धालुओं की कारें।
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। टनकपुर से नौ किलोमीटर दूर बाटनागाड़ नाले में आए भारी मलबे के कारण बृहस्पतिवार देर रात तीन बजे मां पूर्णागिरि धाम मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। दो मशीन के जरिये मलबा हटाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दर्शन करने के बाद 700 से अधिक श्रद्धालुओं को रातभर पूर्णागिरि धाम में ही रुकना पड़ा। वापस टनकपुर आने के लिए शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओ को भारी मशक्कत करनी पड़ी। काफी श्रद्धालुओं ने जंगल के मार्ग से पैदल रास्ता पार किया जबकि निजी वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं की दो कार पूर्णागिरि मार्ग पर मलबे में फंसी हुई हैं। बाटनागाड़ क्षेत्र के खराब हाल की वजह से टनकपुर से आने वाले वाहनों को आगे जाने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन

हालांकि बाटनागड़ को पैदल पार कर आगे बढऩे वाले श्रद्धालुओं के लिए देवी दर्शन पर रोक नहीं है। एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया कि बाटनागाड़ में आए मलबे को हटाने के लिए मशीनों के साथ लोनिवि के जेई को लगाया गया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी सहित कई पुजारियों ने मौका मुआयना कर मलबे को जल्द हटाने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 घंटे तक अंधेरे में रहा पूर्णागिरि धाम
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। बारिश और मौसम की खराबी से पूर्णागिरि धाम में रात भर अंधेरा रहा। हालांकि मंदिर समिति और व्यापारियों ने भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर तक जनरेटर के जरिये वैकल्पिक आपूर्ति की। बृहस्पतिवार रात नौ बजे गुल हुई बिजली करीब 14 घंटे बाद बहाल हुई। ऊर्जा निगम के ईई उमाकांत चतुर्वेदी ने बताया कि बारिश और अंधड़ से लाइन पर पेड़ गिरने और तकनीकी खामी आने से बिजली आपूर्ति बाधित रही जिसे शुक्रवार सुबह 11 बजे सुचारु कर दिया गया था। संवाद
चंपावत जिले की बंद अन्य सड़कें
चल्थी-नौलापानी, धौन-दियूरी-बजौन, सिप्टी-अमकड़िया, धौन-सल्ली, खटोली-मल्ली वैला और ककरालीगेट-ठुलीगाड़ सड़क।
चंपावत जिले में बारिश का आंकड़ा
चंपावत-25.50 मिमी
लोहाघाट- 8.50 मिमी
पाटी-6.50 मिमी
बनबसा- 59 मिमी

पूर्णागिरि मार्ग में बाटनागाड़ के पास मलबे में फंसी श्रद्धालुओं की कारें।

पूर्णागिरि मार्ग में बाटनागाड़ के पास मलबे में फंसी श्रद्धालुओं की कारें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed