फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Basti's ex-soldier killed in road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार बस्तिया के पूर्व सैनिक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Basti's ex-soldier killed in road accident
मृतक पूर्व सैनिक गंगा दत्त जोशी का फाइल फोटो। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग में सड़क हादसे में बाइक सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई। पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए शव संयुक्त चिकित्सालय में रखा गया है।
विज्ञापन

बस्तिया निवासी पूर्व सैनिक गंगा दत्त जोशी (68) रविवार दोपहर अपनी बाइक से बस्तिया की ओर जा रहे थे कि तभी किरोड़ा पुल से करीब एक किमी पहले उनकी बाइक सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आ गई। घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने घायल पूर्व सैनिक को फौरन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्साधिकारी डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि गंगा के सिर में गंभीर चोट थी। इधर सूचना पर एसएसआई योगेश दत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर मृतक का पंचनामा भरा। बस्तिया के समाजसेवी हरीश लापड़ ने बताया कि गंगा के इकलौते पुत्र की वर्ष 2014 में सर्पदंश से मौत हो गई थी। परिवार में मृतक की पत्नी, बहु, एक पोता और एक पोती है। खबर लिखे जाने तक हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed