फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Barakot-Bardakhan motorway remained closed for two hours

पेड़ गिरने से दो घंटे तक बंद रहा बाराकोट-बरदाखान मोटर मार्ग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Barakot-Bardakhan motorway remained closed for two hours
बाराकोट-बरदाखान मोटर मार्ग में पेड गिरने से बाधित यातायात, परेशान यात्री। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट-बरदाखान मोटर मार्ग पर सड़क पर पेड़ गिरने से करीब दो घंटे तक सड़क मार्ग बंद हो गया। यातायात बाधित रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मोटर मार्ग में गिरे पेड़ का निस्तारण कर यातायात सुचारु किया। बृहस्पतिवार को दोपहर तेज हवाएं चलने के कारण बाराकोट-बरदाखान मोटर मार्ग पर काकड़ नर्रा पास सड़क पर पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने के कारण करीब दो घंटे तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। मोटर मार्ग बाधित होने से सैंकड़ों लोग फंसे रहे। लोहाघाट से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पेड़ को काटकर यातायात सुचारु किया। सड़क बाधित होने से वहां से गुजर रही जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली, प्रकाश राय, नवीन जोशी, मनोज सिंह ने भी पेड़ के निस्तारण में सहयोग किया।(संवाद)
विज्ञापन

थल में ट्राला ट्रक से लगा एक घंटा जाम
थल (पिथौरागढ़)। थल रामगंगा नदी के पास से एक पोकलैंड मशीन ले जा रहे 10 टायर ट्राला ट्रक के फंसने से जाम लग गया। बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे ट्रक पोकलैंड मशीन लेकर नाचनी की तरफ जा रहा था। लेकिन ट्रक बाजार में फंस गया। इसके चलते एक घंटे का जाम लग गया। जिसके बाद कई वाहन फंसे रहे। वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम लगने के कारण राहगीरों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस की मदद से किसी तरह यातायात सुचारु किया गया। लोगों ने कहा कि इस तरह के ट्रक रात के समय गुजरने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed